संभल, मई 21 -- भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक बुधवार शाम शहर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी स्थित इंडियन स्कॉलर स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार द्वारा लगाए जाने वाले सात दिवसीय योग शिविर को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि यह सात दिवसीय योग शिविर 15 से 21 जून तक शहर के शंकर इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान शिविर में आने वाले लोगों को उनके रोगों और शारीरिक समस्याओं के आधार पर विशेष योगाभ्यास व प्राणायाम सिखाया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने और योग शिविर में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर...