बुलंदशहर, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। नगर के इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में आरएसएस के तत्वाधान में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां कराईं।वहीं तहसील परिसर में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। इस दौरान लोगों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जिले में योगशाला से स्वस्थ रहने का संदेश दिया योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। योगाभ्यास करते हुए लोगों ने फोटो खिंच...