मेरठ, जून 21 -- मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में शनिवार सुबह भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। "हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव" थीम पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया। योग शिविर में डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडेय सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने स्कंध संचालन, ताड़ासन, उत्कटासन, सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। पूरे परिसर में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने किया योगाभ्यास इस अवसर पर एडीजी भानु भास्कर ने कहा क...