रांची, जून 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों की अगुवाई में महादानी मैदान के रंगमंच, डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समेत दर्जनों शिक्षण संस्थानों में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए योगाभ्यास कराया गया। इधर, एकल अभियान बेड़ो संच के तत्वावधान में हुंटार, चनगनी, दिघिया, जामडोली, शहेदा और लापुंग प्रखंड के सरसा हाई स्कूल परिसर में संच अध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में योगाभ्यास कराया गया। मौके पर दर्जनों समाजसेवियों, शिक्षाविदों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर ओरमांझी में हुआ सामूहिक योगाभ्यास यह भी प...