धनबाद, जून 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित आम महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों एवं जेएसएलपीएस (पलाश) के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- बरहड़वा में आम महोत्सव सह बागवानी मेला आजकार्यक्रम का विवरण उन्होंने बताया कि योग दिवस पर रविवार की सुबह 8.00 बजे से बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों द्वारा उत्पादित आमों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। महोत्सव में जिले के किसानों व एफपीओ के माध्यम से विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की जाएगी। आगंतुकों को आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, दशहरी, सिंदूरी सहि...