नई दिल्ली, जून 21 -- चंडीगढ़/ टोक्यो। जापान में हरियाणा सरकार की ओर से चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान रविवार को योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जापान में दशकों से योग की अलख जगा रहीं 'योगमाता' केइको आकाइवा को सम्मानित किया गया। केइको आकाइवा वर्ष 1965 में पहली बार भारत आईं और यहां कई आश्रमों में रहकर योग सीखा। 1972 में उन्होंने जापान में योग स्वास्थ्य संघ की शुरुआत की। 1986 में उन्होंने हिमालय में तपस्या की और योग-समाधि में महारत हासिल की। वर्तमान में जापान में 50 से अधिक स्थानों पर उनके योग केंद्र संचालित हो रहे हैं। वह भारत में महाकुंभ में शामिल हो चुकी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उन्होंने कुछ साल पहले मुलाकात की थी। यह भी पढ़ें- सम्मान करने और सचेत रहने की सीख देता है योग : गुटेरेस यह भी पढ़ें- ...वहां बुढ़ाप...