गोपालगंज, जून 14 -- कुचायकोट। स्थानीय बाजार स्थित एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एक्यूप्रेशर काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश बरनवाल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों से नियमित योग करने की अपील की। बैठक में डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. सुधा तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- योग दिवस को सफल बनाने पर हुई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...