हाथरस, जून 19 -- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस (जिला स्तरीय कर्यक्रम) में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था, साउंड/माइक, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पार्किंग, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर...