पाकुड़, जून 18 -- महेशपुर। जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पाकुड़ के कार्यालय आदेश के आलोक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बुधवार को प्रखंड के विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक की देख-रेख में स्कूली बच्चों को योग प्रोटोकॉल अभ्यास कराया जा रहा है। बुधवार को प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार रविदास की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने योग प्रोटोकॉल अभ्यास किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून से 20 जून तक विद्यालय में सुबह 07:15 बजे से 08:00 बजे तक स्कूली बच्चों को योग प्रोटोकॉल अभ्यास नियमित रुप से कराए जाने का आदेश प्राप्त है। यह भी पढ़ें- रजवाडीह के मवि में योग क्लब पुनर्गठित साथ ही 21 जून को 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय ...