साहिबगंज, जून 18 -- बोरियो, प्रतिनिधि। 21 जून को आयोजित होने वाले 12 वीं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गुरूवार को प्रखंड के विद्यालयों में एचएम के देख-रेख में स्कूली बच्चों को योग प्रोटोकॉल अभ्यास कराया गया। जानकारी के अनुसार यूएमएस नया टोला सोसो टाला, यूपीजी पीएस रामपुर एमएस बालक बोरियो सहित कई स्कूलों में योगाभ्यास कराया गया। मालूम हो कि 16 जून से 20 जून तक विद्यालय में सुबह 7:15 बजे से 8:00 बजे तक स्कूली बच्चों को योग प्रोटोकॉल अभ्यास नियमित रूप से कराए जाने का आदेश प्राप्त है। साथ हीं 21 जून को 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र,-छात्राएं योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर विद्यालयों में बच्चों को कराया योगाभ्यास यह भी पढ़ें- रजवाडीह के मवि में योग क्लब पुनर्गठित

हिंदी हिन्दुस्तान ...