फरीदाबाद, मई 19 -- नूंह, सरसमल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से पीटीआई, डीपीई और खेल विभाग के कोचों को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण खंड मुख्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है और 20 मई तक चलेगा। प्रशिक्षण में आयुष योग सहायक और योग प्रशिक्षक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करा रहे हैं। साथ ही योग के लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और शरीर में लचीलापन बना रहता है। यह भी पढ़ें- आरोग्य मंदिर में निशुल्क योग शिविर 21 से यह भी पढ़ें- 120 छात्राओं को योगाभ्यास कराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...