आदित्यपुर, अप्रैल 24 -- चांडिल। 26वीं वाहिनी के कमांडेंट के निर्देश पर निरीक्षक अमल सेन के नेतृत्व में आगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ई-कंपनी, मातकमडीह की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली मातकमडीह कैंप से बनसा मोड़ तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य आम जन मानस में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। इस मौके पर मुखिया सुखलाल मांझी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मटकमडीह के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- नियमित योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...