भागलपुर, जून 21 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बिहपुर प्रखंड के एसडी कॉलेज, गौरीपुर मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक योग शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईं. शैलेंद्र करेंगे। वे आमलोगों के साथ योगाभ्यास में भी शामिल होंगे। बताया गया है कि शिविर विश्व एवं एशियाई योगासन चैंपियन एथलीट सोनी कुमारी की उपस्थिति और निर्देशन में आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- सीएम पटना में तो गिरिराज मुजफ्फरपुर में योग करेंगे यह भी पढ़ें- 21 जून को जिला भर में मनेगा 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है योग : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...