बुलंदशहर, जून 19 -- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम में इस बार सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ आम जनता की भी भागीदारी देखने को मिलेगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अलख प्रकाश ने इस पहल को सफल बनाने के लिए जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतोष भी प्रदान करता है। विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों, चिकित्सा इकाइयों और पुलिस व गृह विभाग के कार्यालयों में विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर तैयारियां ...