लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा की प्रांगण में रविवार को पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान की बैठक हुई। इसमें आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव के रूप में मनाने पर चर्चा हुई। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रभारी प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में अभ्यास किया गया। जिला प्रभारी प्रवीण कुमार भारती ने योगाभ्यास के दौरान योग की महत्ता प्रकाश पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभी बच्चे, बूढ़े, बड़े, युवा सभी वर्गों को योग से जुड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बढ़ती भाग दौड़ के जीवन में अपने लिए एक घंटे योग को अपनाने पर बल दी। यह भी पढ़ें- योग एक दिन नहीं, निरंतर करना जरूरी: निदेशक उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत योग एवं आयुर्वेद की शिक्षा दे रहा है। उन्होंने ...