गाजीपुर, जून 18 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रस्तावित योग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान और रंगमहल घाट स्थित मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टाउन नेशनल इंटर कॉलेज का मैदान वृहद योग शिविर के लिए उपयुक्त पाया गया। अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को निर्देशित किया कि इस स्थल पर 500 से 1000 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने योग दिवस को जनभागीदारी का उत्सव बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।अधिकारियों यह भी पढ़ें- 21 जून को मनाया जाएगा ...