मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य और सफल आयोजन को लेकर सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में भोपा रोड स्थित होटल प्लासा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को 12 वां योग दिवस की सभी तैयारियों के बारे में अवगत कराया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा योग दिवस पर योग अभ्यास की तैयारी पूर्ण होने की भी जानकारी दी गई। बताया कि रविवार को प्रातः छह बजे से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति में योग कार्यक्रम संपन्न होगा। शुकतीर्थ में जिपं.अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल एवं मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर /जनपद के नोडल अधिकारी की गरिमामय में उपस्थिति में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- 21 जून को जिल...