सिमडेगा, जून 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला आयुष विभाग द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला आयुष पदाधिकारी सुभद्रा कुमारी ने किया। रैली सदर अस्पताल स्थित आयुष कार्यालय से निकलकर नीचे बाजार सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने योग करें, निरोग रहें और योग ही जीवन का आधार है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया। जिला आयुष पदाधिकारी ने कहा कि योग के माध्यम से लोग अपने जीवन को स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा...