बलिया, जून 14 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों के साथ 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक किया। उन्होंने योग दिवस को जिले भर में व्यापक स्तर पर मनाने के निर्देश दिया। कहा कि जिले की सभी पंचायतों, ब्लॉकों तथा तहसीलों में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित कराएं, जिसमें छात्र- छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक, शिक्षक एवं अन्य लोग भी शामिल हों। उन्होंने विद्यालयों में कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूरा करने का निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, फुटबॉल स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय आयो...