योग दिवस की तैयारियों को लेकर दो स्थानों पर कराया गया योगाभ्यास
औरैया, जून 20 -- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को शहर के दो स्थानों पर योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। प्रथम सत्र में दिबियापुर रोड स्थित शहीद पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्त, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों तथा अन्य स्वास्थ्य साधकों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। द्वितीय सत्र में फफूंद रोड स्थित मनोजवम परिवार सेवा न्यास परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह: पांचवें दिन इंदिरा पार्क में हुआ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास यहां न्यास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.