पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए सभी विभागध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। युवा मंगल दल के माध्यम से जिले की समस्त 720 ग्राम पंचायतों में योग का प्रसार प्रचार किया जाए। सभी ग्राम प्रधानों को योग दिवस में प्रतिभाग के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से आदेशित किया जाए। जनपद के सभी तहसील, नगर पालिका, नगर पंचायत ,ब्लॉक स्तर पर योग कार्यक्रम के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के लिए एवं शिक्षा विभाग को स्कूलों में एवं आयोजन स्थल पर छात्रों को अधिक से अधिक योग कार्यक्रम में प्रतिभा करने हेतु निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट...