लखीमपुरखीरी, जून 19 -- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम सहित अन्य आयोजनों की तैयारी देखने के लिए नोडल अधिकारी मिनस्ती एस 20 जून को जिले में आ रही हैं। वह योग दिवस के आयोजनों की समीक्षा के साथ ही पिछले महीनों प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठकों में दिए गए दिशा निर्देशों पर क्या कार्रवाई हुई। अनुपालन की समीक्षा करेंगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी अधिकारियों को सूचनाओं के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है। नोडल अधिकारी मिनस्ती एस 20 जून की शाम को 4:15 बजे कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर समीक्षा करेंगी। 21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की जानकारी लेंगी। यह भी पढ़ें- 21 जून को मनाया जाएगा अंतराराष्ट्रीय योग दिवस इसके अलावा प्रभारी मंत्री के दिए गए दिशा निर्देशों और जारी कार...