जौनपुर, जून 21 -- जौनपुर, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शाही किला परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल के निर्देशन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल एक जनकल्याणकारी पहल है, जो सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद जौनपुर से योग के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश जाना चाहिए। यह भी पढ़...