कोडरमा, जून 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। मंच से अलग रखे जाने और कार्यक्रम में उचित स्थान नहीं दिए जाने पर उन्होंने इसे जनप्रतिनिधि के सम्मान एवं प्रोटोकॉल की अनदेखी बताया। यह भी पढ़ें- योग: स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्पकार्यक्रम के दौरान विधायक की प्रतिक्रिया कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. नीरा यादव ने मंच से ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से लगातार योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होती रही हैं, लेकिन इस तरह की स्थिति का सामना उन्हें पहले कभी नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था, इसके बा...