मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह मुजफ्फरपुर आएंगे। शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के तत्वावधान में कराया जा रहा है। वे लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल होंगे। वे शनिवार की शाम में शहर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा करेंगे। गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने बताया कि योग दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। यह भी पढ़े...