संभल, जून 16 -- जायंट्स ग्रुप ऑफ़ वूमेन पावर और वूमेन एरा के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 11 दिवसीय शिविर के छठे दिन योग करने से थायराइड की बीमारी को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया गया। योगाचार्य अनुपम ने योग के माध्यम से महिलाओं में सबसे अधिक होने वाली थायराइड बीमारी को नियंत्रित करने के उपाय बताएं। उन्होंने पश्चिमोत्तासन व शवासन कराकर महिलाओं को बताया कि इन आसनों से महिलाएं थायराइड की बीमारी को नियंत्रित कर सकती हैं। इस अवसर पर क्षमा अग्रवाल, अनु रस्तोगी, शुभा अग्रवाल, अलका मंगलम, नीतू सोनी, प्रीति, अंजलि, कल्पना, मीनाक्षी, हिना, मधु, ज्योति, वंदना, शिल्पा आदि मौजूद रही। यह भी पढ़ें- योग थायराइड की ग्रंथियां करता है नियंत्रित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...