जमुई, जून 22 -- जमुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्त्रम का आयोजन किया। कार्यक्त्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्त्रम में उनके साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण ने भी उनके साथ योगाभ्यास किया। यह भी पढ़ें- नियमित रूप से योग करने का लिया गया संकल्प योग गुरु का योगदान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज सिन्हा इस अवसर पर योग गुरु के रूप में समस्त न्यायिक पदाधिकारी को योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर जिला जज श्री सिंह ने कहा कि योग से हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए निहायत जरूरी है। योग को हमें अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ एवं एकाग्रचित होकर अपने कार्यों का संपाद...