धनबाद, जून 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर एवं द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की धनबाद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 90 मिनट के योग सत्र का संचालन योग शिक्षक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेंद्र शाह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि योग जीवनशैली, मन और शरीर को सही दिशा प्रदान करता है। योग से शरीर और मस्तिष्क दोनों सशक्त होते हैं। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- तथागत में योग दिवस का आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। सफल संचालन में शारीरि...