रांची, अप्रैल 13 -- रांची। अयोध्या में आयोजित नेशनल योगा चैंपियनशिप में कैरली स्कूल के छात्र सप्तर्षि मुखर्जी ने शानदार प्रदर्शन कर शहर और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक योगा, दोनों श्रेणियों में जीत हासिल कर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। सप्तर्षि का लक्ष्य भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनना है। प्रधानाचार्य राजेश पिल्लई ने इस सफलता हेतु सप्तर्षि और योगा शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप सुधांशु मौर्या ने जीता प्रथम पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...