योग को बताया आज की सबसे बड़ी जरूरत
शाहजहांपुर, जून 9 -- योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में आयोजित पांच दिवसीय मानसिक तनाव प्रबंधन शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि पतंजलि एवं अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर रमेश भैया ने कहा कि दिलों की दूरियां अध्यात्म से दूर होती हैं और अध्यात्म का आधार योग है। उन्होंने कहा कि रोगों से दूर रहना ही सबसे बड़ा योग है तथा वर्तमान समय में योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- मानसिक तनाव प्रबंधन शिविर का समापन, योग को बताया सबसे बड़ी जरूरत उन्होंने साधकों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी भेंट कीं। शिविर के दौरान ज्योति गुप्ता, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.