पूर्णिया, अप्रैल 17 -- रूपौली, एक संवाददाता।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 65 वां काउन्टडाउन योगोत्सव का आयोजन सृष्टि डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के खेल मैदान पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अरविन्द कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा रुपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, जिप सदस्य पूनम देवी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबन्धक शुभेंदु विकास कर, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यक सुनीत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मंच संचालन इंस्टिच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइन्स के निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय यो...