औरैया, मई 16 -- औरैया, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 36 दिवसीय काउंटडाउन डे एवं 'योग 365 अभियान' के तहत शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था पीबीआरपी अकादमी, जालौन चौराहा में 14 दिवसीय ऑनलाइन योग अभ्यास श्रृंखला के अंतर्गत छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार को योग और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुधांशु दीक्षित, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार तथा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में किया गया। डीपीएम गौरव पांडे की देखरेख में योग वेलनेस सेंटर औरैया की गतिविधियां निरंतर संचालित की ...