हरिद्वार, जून 7 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100 दिवसीय काउंटडाउन के तहत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय की एनएसएस इकाई-03 ने पंडित लेखराम इंजीनियरिंग छात्रावास में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया। स्वयंसेवकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल पर आधारित अभ्यास कराया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योग के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- योग को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...