बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। आर्य समाज मंदिर में रविवार को पतंजलि योग समिति की जनपदीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रभारी दुर्गेश सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के कार्य की आख्या जल्द भेजी जाए। ऐसा करने से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहेगी। राज्य प्रभारी ने जिला प्रभारियों को अधिक से अधिक योग प्रशिक्षक तैयार करने का आह्वान किया और कहा कि तहसील स्तर पर नियमित प्रवास कर योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने पर विशेष जोर दें। योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की जरूरत है। इसके लिए संगठित प्रयास और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नवीन सिंह, नवल किशोर चौधरी, सुभाष चन्द्र आर्य, सन्नो दुबे, दीनानाथ शुक्ल...