रामगढ़, अप्रैल 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को पतंजलि जिला योग समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में योग के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग को घर-घर तक पहुंचाना अब प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व बन गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 29 मार्च को रजरप्पा स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय योग महोत्सव की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस आयोजन ने न केवल संगठन को मजबूती दी, बल्कि योग के प्रति लोगों में नई जागरूकता भी पैदा की है। रामजीवन पांडे ने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता स्वयं योग करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। साथ ही आयुर्वेद...