आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ और 99 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में शहर के शिब्ली कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की योग की कार्यशाला आयोजित की गई। प्रो. शशिकांत के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में एनसीसी कैडेट्स ने योग क्रिया के माध्यम से समाज को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि योग क्रिया को हम नियमित दिनचर्या में शामिल कर अपने जीवन को न सिर्फ लंबा बना सकते हैं, बल्कि स्वस्थ भी रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि यदि हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो काफी हद तक स्वस्थ रह सकते हैं। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर हो रहे विभिन्न आयोजन हालांकि दिनचर्या नियमित रखने में थोड़ा कठिनाई आती है, लेकिन यह धीरे-धीरे तन और म...