लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- 23 सितम्बर को मनाए जाने वाले 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में निर्धारित थीम स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खीरी टाउन द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में जागरूकता योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को योग आयुर्वेद व स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार के मार्गदर्शन व कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र सिंह के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्यांशु सिंह के सानिध्य में योग प्रशिक्षक योगी कुलदीप वर्मा व योग सहायक सीमा देवी ने सामूहिक योगाभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: आरोग्य मंदिर के हर्बल गार्ड...