बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं सामाजिक संस्था बलरामपुर फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक राष्ट्रीय योग व्याख्यानमाला के अंतर्गत बुधवार को "योग के विकास में महर्षि पतंजलि और नाथ योगियों का योगदान" विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- योग को प्रेरित करने के उद्देश्य से डीडीयू गेट से निकाली गई रैली योग में नाथ योगियों का योगदान मुख्य वक्ता सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय, मुंबई के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमाशंकर कौशिक ने कहा कि वर्तमान में प्रचलित योग की अधिकांश साधना-पद्धतियों के विकास में नाथ योगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि योग के प्रमुख अभ्यासों में नाथ संप्रदाय का योगदान अत्यंत व्यापक है। डॉ. कौशिक ने कहा कि हठयोग में 'ह' व 'ठ' सूर्य-चंद्र, प्राण-अ...