प्रयागराज, जून 12 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह आयुष विभाग की ओर से रन फॉर योग का आयोजन किया गया। आजाद पार्क गेट नंबर एक से हनुमान मंदिर तक निकाली गई इस रैली को महापौर गणेश केसरवानी ने हरी झंडी दिखाई। महापौर ने लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आम जनता को योग और स्वच्छता अपनाने व स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग अपनाने और अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- पौड़ी में नमस्ते योग ऐप के माध्यम से कर्मचारियों को कराया योगाभ्यास क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने जिला प्रशासन, नगर निगम, आयुष विभाग के सहयोगियों और नगरवा...