योग के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
भागलपुर, मार्च 20 -- नवगछिया। निज संवाददाता। एमएएम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन गोद लिए गए गांव हरनाथचक में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनीता सिन्हा के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.