देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। योग महोत्सव में शामिल होने के लिए शनिवार को पतंजलि परिवार देवघर की टीम भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में रवाना हुए। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29 मार्च रविवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा प्रोजेक्ट कॉलोनी स्टेडियम में विशाल योग महोत्सव होने जा रहा है। जिसमें पूरे झारखंड से 5000 पतंजलि परिवार के सदस्य शामिल होंगे। देवघर के 125 कार्यकर्ता अलग-अलग मार्ग जैसे बस, निजी वाहन, ट्रेन इत्यादि के माध्यम से रजरप्पा के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कहा कि योग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के अतिथि स्वामी रामदेव के परम शिष्य मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार मित्तल होगे एवं स्वामी रामदेव एलईडी के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.