दुमका, जून 1 -- जामा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा जन शिक्षण संस्थान विकास भारती, दुमका के तत्वावधान में जामा प्रखंड की मोहलबना पंचायत अंतर्गत सुगनीबाद गांव स्थित योगा प्लेस में 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कुल 20 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- निःशुल्क योग प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसरप्रशिक्षण की रूपरेखा सोमवार को जन शिक्षण संस्थान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी (आजीविका) दर्शन हेम्ब्रम द्वारा प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं इसके महत्व की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के ब...