रिषिकेष, मार्च 15 -- योग, साधना और हवन-यज्ञ से परमार्थ निकेतन आश्रम दमक उठा। इसके साथ ही सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन 15 सौ से अधिक साधकों ने योगाभ्यास किया और हवन-यज्ञ में आहुतियां भी डालीं। शाम को स्वामी चिदानंद और साध्वी डॉ. भगवती सरस्वती के सानिध्य में गंगा आरती में भी भाग लिया। योग महोत्सव के अंतिम दिन प्रातःकालीन साधनाओं में हिमालय पर उगते सूर्य के साथ प्रतिभागियों ने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक सुधांशु शर्मा के साथ सूर्योदय मंत्रोच्चार में भाग लिया, जिससे वातावरण भक्ति और ऊर्जा से भर गया। इसके पश्चात योग सत्र में योगाचार्यों ने योगाभ्यास कराया। दोपहर में डॉ. योगऋषि विश्वकेतु ने प्राणायाम, एचएस अरुण ने साधना, दासा दास ने विन्यास योग फ्लो, डॉ. संजय मंचंदा ने प्राचीन ध्यान, गंगा नन्दिनी ने गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.