रिषिकेष, मार्च 2 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा साइंसेज में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में देशभर से आए प्रख्यात विद्वानों और शोधकर्ताओं ने योग के चिकित्सीय (थेराप्यूटिक) और दार्शनिक पहलुओं पर गहन चर्चा की। सोमवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में स्कूल ऑफ योगा साइंसेज के नागार्जुन सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र में स्कूल के प्राचार्य डॉ. रुद्र भंडारी ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में योग की निवारक और उपचारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली से उत्पन्न बीमारियों के समाधान में योग अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकता है। श्रीश्री विश्वविद्यालय कटक ओडिशा के पूर्व कुलपति डॉ. बीआर शर्मा ने हठयोग के गूढ़ आयामों, विशेषकर 'नादनुसंधान'...