अररिया, मार्च 27 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य एवं सफल बनाने की तैयारी के तहत गुरुवार को आईसीपी जोगबनी परिसर में सामूहिक योग का पूर्व अभ्यास किया गया। इस आयोजन में नगरवासियों के साथ विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया। इस मौके पर एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार (भापुसे) ने बताया कि 26 मार्च, गुरुवार को आईसीपी जोगबनी परिसर में बटालियन की ओर से 'मास योगा कार्यक्रम' का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज विधायक देवंती देवी, उपमहा...