योग कार्यक्रम के लिए आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों की तैयारी पूरी
नोएडा, जून 20 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर में योग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सामाजिक संगठन, एओए और आरडब्ल्यूए पिछले एक साप्ताह से तैयारियों में जुटी हुई थी। योग दिवस को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में बड़े स्तर पर नोएडा स्टेडियम पार्क और सेक्टर-51 चिल्ड्रन पार्क में योग होगा। इन दोनों स्थानों पर बड़े संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा जिले में ढ़ाई सौ से अधिक स्थानों पर योग होगा। योग शिविरों में योग करने के अलावा लोगों को योग से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया जाएगा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में भाजपा और सामाजिक संगठनों के सहयोग से रविवार सुबह योग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में योगाचार्ज द्वारा योग कराया जाएगा। सेक्टर-51 चिल्ड्रन पार्क में भारतीय योग संस्थान द्वारा सुबह पांच बजे से सात ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.