चम्पावत, मार्च 25 -- चम्पावत में एसएसबी पंचम वाहिनी ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सौ दिन का योग काउंटडाउन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें बल कर्मियों ने हिस्सा लिया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय के साथ ही सभी 18 सीमा चौकियों में जवानों और सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को योग के प्रति जागरुक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...