रुडकी, जून 14 -- रुड़की, संवाददाता। एसआरएस वेलफेयर ट्रस्ट एवं गुड मॉर्निंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण अभियान एवं योग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पौधरोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। एडवोकेट संदीप यादव ने कहा कि योग और पर्यावरण दोनों ही मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी, ओमकार सिंह, डॉ. एस.के. गुप्ता, डॉ. राजकुमार गुप्ता, आकांक्षा चौधरी, अभिषेक, नेपाल सि...