मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। योग करने से शुगर के स्तर में कमी आती है। जिले के डॉ. अनिल कुमार ने इसपर शोध किया है। उनका शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल ईपीआरए में प्रकाशित हुआ है।डॉ. अनिल ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी और कार्यस्थल पर तनाव से शुगर का स्तर बढ़ रहा है। योग करने से इसमें कमी आती है। डॉ. अनिल ने 30 लोगों पर 60 दिनों तक इसका अध्ययन किया। लगातार दो महीने तक योग करने से शुगर के स्तर में 30 प्वाइंट तक की कमी देखी गई। डॉ. अनिल ने बताया कि कामकाजी लोगों के लिए यह एक संजीवनी की तरह है। यह भी पढ़ें- योग करने से शुगर के स्तर में आती है कमी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.