मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने कहा कि योग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। मड़वन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बरौना, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रौतिनिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोरवार, रक्सा, भर्रा उर्दू, विशुनपुर उर्दू, मध्य विद्यालय भटौना एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खलीलपुर में पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में योग प्रचारक संजय कुमार उर्फ संजय योगी ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, तनाव और अनिद्रा जैसी बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सात्विक भोजन अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक घर पर एक नीम का पौधा लगाने तथा जैविक खेत...